Breaking News

टाटा सिजुआ में मां संतोषी की वार्षिक पूजा 6 मार्च से, 251 कन्याओं के साथ निकलेगी कलश यात्रा

धनबाद: कतरास टाटा सिजुआ एक नंबर स्थित संतोषी मंदिर में मां संतोषी की वार्षिक पूजा का आयोजन इस वर्ष भी धूमधाम से किया जाएगा। यह भव्य आयोजन 6 मार्च 2025, दिन गुरुवार से शुभारंभ होगा और 10 मार्च 2025, दिन सोमवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। यह विशेष वार्षिक पूजा निरंतर 47 वर्षों से आयोजित की जा रही है, जिसमें पूरे गांववासियों का विशेष सहयोग रहता है।

251 कन्याओं के साथ निकलेगी कलश यात्रा

पूजा का शुभारंभ 6 मार्च को 251 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा से होगा। यह कलश यात्रा माँ संतोषी मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करेगी और माँ संतोषी के आशीर्वाद से क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना करेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे और भक्ति भाव के साथ माँ संतोषी का जयकारे लगायेंगे
पूजा कमेटी के पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए संतोषी मंदिर पूजा कमेटी अध्यक्ष राजीव कुमार, सचिव सुरेंद्र कुमार नोनिया, महामंत्री मनोज प्रसाद,पुजारी गंगा हरि,आचार्य मनोहर पांडे समस्त ग्रामवासी इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में हर वर्ष सहयोग प्रदान करते हैं। सक्रिय भूमिका निभा रही है।
इस पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन में हर दिन भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 9 मार्च 2025 को भजन संध्या का विशेष आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध गायिका पल्लवी झा और अन्य कलाकार मुंबई से आकर भक्तों का मनोरंजन करेंगे। भजन संध्या में माँ संतोषी के भजन गाए जाएंगे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो जाएगा।
पूजा का विधिवत समापन 10 मार्च 2025 को किया जाएगा। इस दिन विशेष हवन, आरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु होंगें शामिल
गांव के लोगों की आस्था और श्रद्धा से यह पूजा हर साल भव्य रूप से संपन्न होती है, और इस वर्ष भी पूरे श्रद्धाभाव के साथ मां संतोषी की कृपा प्राप्त करने के लिए भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल होगें।

About Aditya Chouhan

CEO & MD- Swatantr11 News

Check Also

झारखंड के इस जिले में म्यूटेशन के 4920 मामले पेंडिंग, गोविंदपुर अंचल की हालत सबसे खराब, CO ऑफिस का चक्कर काट रहे रैयत

धनबाद, जिले में म्यूटेशन की प्रक्रिया पर जियो टैगिंग की अनिवार्यता भारी पड़ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *