Breaking News

बाघमारा में JLKM को मिली बड़ी मजबूती, आजसू के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने की घर वापसी


बाघमारा (धनबाद):
बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बाघमारा से प्रत्याशी दीपक रवानी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का समापन कतरास नगर अध्यक्ष विकास महतो द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आजसू पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने JLKM की सदस्यता ग्रहण कर “घर वापसी” की। पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का दीपक रवानी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक रवानी ने कहा कि क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और JLKM ही बाघमारा के विकास का मजबूत विकल्प है। वहीं कतरास नगर अध्यक्ष विकास महतो ने कहा कि लगातार बढ़ते जनसमर्थन से यह स्पष्ट है कि आने वाले समय में JLKM बाघमारा की राजनीति में नई दिशा तय करेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना रहा।

About Aditya Chouhan

CEO & MD- Swatantr11 News

Check Also

झारखंड के इस जिले में म्यूटेशन के 4920 मामले पेंडिंग, गोविंदपुर अंचल की हालत सबसे खराब, CO ऑफिस का चक्कर काट रहे रैयत

धनबाद, जिले में म्यूटेशन की प्रक्रिया पर जियो टैगिंग की अनिवार्यता भारी पड़ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *